दुष्कर्म मामले के आरोपित दारोगा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, चल रहा है फरार

दुष्कर्म मामले के आरोपित बिरसानगर थाना के दारोगा रवि रंजन कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार की अदालत ने खारिज कर दी। दारोगा पर गंभीर आरोप होने के बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 06:03 PM (IST)
दुष्कर्म मामले के आरोपित दारोगा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, चल रहा है फरार
दुष्कर्म मामले के आरोपित बिरसानगर थाना के दारोगा रवि रंजन कुमार

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म मामले के आरोपित बिरसानगर थाना के दारोगा रवि रंजन कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार की अदालत ने खारिज कर दी। दारोगा पर गंभीर आरोप होने के बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। दारोगा मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी है। वह मामले में फरार चल रहा है।

उसके खिलाफ साकची महिला थाना में बहरागोड़ा की महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने, ब्लैकमेल करने, पति से महिला का तलाक करा देने, धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित दारोगा प्राथमिकी की कार्रवाई के पहले समस्तीपुर चला गया जहां उसने दाे जुलाई को दूसरे से विवाह रचा लिया। बहरागोड़ा की महिला को बिरसानगर थाना क्षेत्र के फ्लैट में लाकर दारोगा ने रखा। गोलपहाड़ी मंदिर में शादी कर पत्नी की तरह रखा। आरोपित दारोगा को विभागीय कार्रवाई के तहत एसएसपी ने निलंबित कर रखा है। दारोगा की गिरफ्तारी को अनुसंधान अधिकारी को भी बदला गया बावजूद वह गिरफ्त से दूर है।

कोवाली दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कोवाली में युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवती के प्रेेमी राजू सोरेन को गिरफ्तार ने कर लिया हैै। आरोपित पोटका के तुड़ी के एक पेट्रोल पंप में काम करता है। वर्तमान में बागबेड़ा में रहता है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि युवती से उसका विगत एक साल से प्रेम संबंध था। प्रेमिका छह माह की गर्भवती है। हालांकि पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी से इंकार कर रही है। इधर, युवती ने बताया प्रेमी ने धोखे से बुलाकर दो दोस्तों के दुष्कर्म किया। हत्या का प्रयास किया। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोट के निशान है। प्रेमी ने उसकी हत्या की योजना तैयारी की थी। संयोग से वह बच गई। प्रेमी अपने दो दोस्तोंं के साथ उसे डुमरिया के जंगल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह घटना के बाद वह बचकर भागी। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उससे मिली जानकारी पर पुलिस प्रेमी के दो साथियों की तलाश कर रही है। युवती ने बताया कि नशीला पदार्थ सेवन करा उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

chat bot
आपका साथी