Happy Independence Day 2019: कोल्हान में आन-बान और शान से लहराया तिरंगा

पूरे कोल्हान में जश्न-ए-आजादी धूमधाम से मनी। आन-बान और शान से तिरंगा लहराया। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में मंत्री सरयू राय ने तिरंगा फहराया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 15 Aug 2019 01:58 PM (IST) Updated:Fri, 16 Aug 2019 11:26 AM (IST)
Happy Independence Day 2019:  कोल्हान में आन-बान और शान से लहराया तिरंगा
Happy Independence Day 2019: कोल्हान में आन-बान और शान से लहराया तिरंगा

जमशेदपुर, जेएनएन। पूरे कोल्हान में जश्न-ए-आजादी धूमधाम से मनी। आन-बान और शान से तिरंगा लहराया। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में स्वतंत्रता दिवस मनाया। यहां राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर सरयू ने कहा कि भारत आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इतने वर्षों में हम खाद्यान्न समेत सभी मामलों में आत्मनिर्भर बन गए हैं, लेकिन सभी को बुनियादी सुविधाओं से लैस नहीं कर सके हैं। इसमें भ्रष्टाचार बड़ी बाधा है, इससे निपटना होगा।

थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र

थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता को सम्मानित करते मंत्री सरयू राय।

स्वतंत्रा दिवस के शुभ अवसर पर गोपाल मैदान में पूर्वी सिंहभूम जिला में उत्कृष्ठ कार्य करने पर परसुडीह थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता को मंत्री सरयू राय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके उपायुक्त, एसएसपी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दसवीं एवं बारहवीं के मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में 73 वां स्वंतंत्रता दिवस बड़े हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया। इसके साथ ही दसवीं एवं बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष श्रीमान शरद सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के उपाध्यक्षय ज्योतिर्मोई दास, सचिव राजीव रंजन एवं रौशनी क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या सुमिता डे ने अपने मधुर वचनों से सभी का अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि शरद सिंह ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गया गया। 

लोयोला कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

लोयोला कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन टेल्को में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम श्रृंखला की शुरुआत एक विशेष प्राथना सभा से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि मिस्टर सुनील मुख़र्जी ने ध्वजारोहण किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर पी अन्थोनी राज ने अपने भाषण में कहा कि स्वंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण की बाजी लगाकर आजादी पाई। हमें  अपने कर्मों से इसकी महत्ता  और महिमा को बनाए रखना चाहिए। इस  अवसर पर लोयोला कॉलेज की ओर से लोयोला कॉलेज,जीवन ज्योति नर्सिंग स्कूल, टाटा  मोटर हॉस्पीटल के बीच थ्रोबाल  मैच आयोजित किया गया जिसमें जीवन ज्योति नर्सिंग हॉस्पिटल की टीम विजयी रही। इस  मौके पर सारे टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टाफ,प्रथम और दूसरे वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्तिथ रहे।

स्वतंत्रता सेनानी के परिजन सम्मानित

73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2019 के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में उपायुक्त ए दोड्डे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक को 10 प्लाटून की टुकड़ी ने परेड की सलामी दी। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी के परिजन व 15 अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

इन्हें किया गया सम्मानित

●अंजला खालखो, सेविका, मोहितपुर आंगनबाड़ी केंद्र(67), सरायकेला - 15 मातृवंदना, 37 सुकन्या योजना, कन्यादान योजना में अधिक लाभ पहुंचाने के लिए।

● लक्ष्मी रानी माहली, सहायिका, गोपीनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र, सरायकेला - 12 मातृवन्दना योजना, 26 सुकन्या योजना में लाभ दिलाने के लिए।

 ●भवानी गोराई, सहिया, चिलगु, चांडिल - 19 प्रसव पूर्व जांच, 13 संस्थागत प्रसव, 16 पूर्ण प्रतिरक्षण, 16 संपूर्ण प्रतिरक्षण, 7 महिला बंध्याकरण, 5 पुरुष नसबंदी तथा गृह आधारित नवजात शिशु की देखभाल के लिए।

●श्री नीलाम्बर सिंहदेव, वार्ड न०. 9, सरायकेला - शिक्षा का द्वीप जलाने में वर्षों से कार्यरत सैकड़ों गरीब बच्चों को शिक्षा देकर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित करना।

●देवादी देव चटर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता, वार्ड नं० 3, सरायकेला - समाजसेवा के क्षेत्र में।

● जलेश कुमार कवि, सामाजिक कार्यकर्ता, वार्ड नं० 5, सरायकेला।

 ● रामु मुर्मू, मुखिया, पंचायत यशपुर, गम्हरिया - स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत कम समय मे लाभुकों को जागरूक करते हुए अपने पंचायत में शौचालय निर्माण कर पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाया।

● टुनिया रजक, जलसहिया, ग्राम पंचायत चलियामा, नीमडीह - स्वच्छता एवं जल संचयन में अहम भूमिका के लिए।

● राजेश महतो, स्वच्छताग्राही, ग्राम पंचायत टिकर, ईचागढ़ - स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण में अहम भूमिका के लिए।

 ● संध्या प्रधान, शिक्षिका सह प्रभारी प्रधानाध्यापक, उ०उ०वि०, न्यू कॉलोनी, आदित्यपुर, गम्हरिया - शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवा के लिए।

●मंजीत कौर, शिक्षिका सह प्राचार्य, एस०एस०+2 हाई स्कूल, चांडिल - शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवा के लिए।

● देवेंद्र नाथ महतो, गम्हरिया - जिला से मैट्रिक टॉपर।

●मयूर केडिया, चलियामा डैम - जिला से इंटरमीडिएट टॉपर।

●सुश्री खुशबू तियु, लोसोदिकी, खरसावां - खेल के क्षेत्र में उपलब्धि के कारण।

● नवीन कुमार, समाहरणालय, सरायकेला खरसावां - कार्यों में तत्परता के लिए।

सीकेपी रेल मंडल ने बनाया रिकार्ड

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम छत्रसाल सिंह ने सेरसा स्टेडियम में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। डीआरएम ने कहा कि रेलकर्मियों के परिश्रम से हम बेहतर रेल सेवा दे रहे हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल में अब एक भी मानवरहित रेल फाटक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि पिछले चार महीने में माल ढुलाई में चक्रधरपुर रेल मंडल ने रिकॉर्ड बनाया है। 

चाईबासा में झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह। 

chat bot
आपका साथी