अक्षेस ने चलाया जलाशय स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तह

By Edited By: Publish:Sun, 14 Feb 2016 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2016 12:59 AM (IST)
अक्षेस ने चलाया जलाशय स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जलाशय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत जलाशय एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गयी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि जलाशय स्वच्छता अभियान की शुरूआत प्रेमनगर स्थित मकदम छठ घाट एवं उलियान में स्थित नील सरोवर की सफाई की गयी। इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी गयी और लोगों को खुद के साथ अपने आसपास के स्थानों को भी स्वच्छ रखने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम में शकील अहमद, अनवर मेहंदी, ज्योति पुंज, पी कुजूर, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी