गांधी को अपमानित करने वालों की हुई निंदा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गाधी शांति प्रतिष्ठान में शुक्रवार को गाधीवादियों, समाजसेवियों व प्रबुद्ध

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 01:09 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 01:09 AM (IST)
गांधी को अपमानित करने वालों की हुई निंदा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गाधी शांति प्रतिष्ठान में शुक्रवार को गाधीवादियों, समाजसेवियों व प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गाधी को अपमानित करने वालों की निंदा की गई। इसमें कहा गया कि गांधी को कुछ लोगों द्वारा अपमानित करने का जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, वह चिंता की बात है। यह प्रचार उन लोगों द्वारा किया जा रहा है, जो अपने को घोर राष्ट्रभक्त और भारतीय संस्कृति का पैरोकार मानते हैं।

राष्ट्रपिता को अपमानित करने वालों को शायद यह पता नहीं कि गाधी एक व्यक्ति का नाम नहीं, विचार दर्शन व जीवनशैली है। गाधी न केवल भारत बल्कि दुनिया के सर्वमान्य नेता बन चुके हैं। उनके विचारों को मिटाया नहीं जा सकता है और न ही ऐसी छोटी बातों से उन्हें छोटा किया जा सकता है। ऐसे लोगों को भगवान सद्बुद्धि दें कि वे ऐसी बातें भविष्य में ना करें। ज्ञात हो कि गत दिनों सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने गत दिनों महात्मा गांधी को ब्रिटिश एजेंट कहा था।

अंत में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। लोगों से अपील की गयी कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाएं। यह ना केवल गाधी का अपमान है, बल्कि राष्ट्र का अपमान है। आज की बैठक में अयूब खा (पूर्व विधायक), चंद्रमोहन सिंह, सुदीप मुखर्जी, देवनाथ शर्मा, कमलेश्वरी पासवान, प्रमोद मिश्रा, मुस्ताक अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी