दुल्हा निकला शादीशुदा, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सोनारी मनबोध मोहल्ला में शुक्रवार की शाम बारात का इंतजार हो रहा था। दूसर

By Edited By: Publish:Sat, 28 Feb 2015 01:13 AM (IST) Updated:Sat, 28 Feb 2015 01:13 AM (IST)
दुल्हा निकला शादीशुदा, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सोनारी मनबोध मोहल्ला में शुक्रवार की शाम बारात का इंतजार हो रहा था। दूसरी ओर सिर पर सेहरा बांध बारात लेकर सोनारी जाने की तैयारी में जुटे दुल्हे राजेश कुमार यादव को उसकी पहली पत्‍‌नी सुमित कुमारी श्रेष्ठा ने सिदगोड़ा थाना पुलिस को बुलवा हाजत में डलवा दिया। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु निवासी राजेश की शादी सोनारी में तय हुई थी। लड़की पक्ष की ओर से सैकड़ों लोगों को शादी का निमंत्रण दिया गया था। आज दोपहर दुल्हे की पत्‍‌नी को इस बात की जानकारी हुई कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। उसने तत्काल सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की। इस शिकायत के बाद सिदगोड़ा थाना ने दोबारा दुल्हा बनने जा रहे व्यक्ति को दबोच लिया। इसके बाद लड़की पक्ष को इस बात की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष की ओर से शादी के लिए आनन-फानन में दूसरे लड़के की तलाश शुरू की गई। पहले एक युवक को तैयार किया गया लेकिन लड़की उस युवक से शादी करने के लिए देर रात तक तैयार नहीं थी। देर रात काशीडीह के युवक अजीत यादव से शादी करने को लड़की ने हामी भर दी। अजीत यादव भी तुरंत अपने परिजनों के साथ लड़की के घर पहुंचे। इसके बाद शादी की रस्म शुरू हो गई। लड़की की शादी करवाने में सोनारी के समाजसेवी ईश्वरी यादव, मिट्ठू यादव, सुधीर कुमार पप्पू व बंटी शर्मा ने सराहनीय भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी