झामुमो ने मानगो अक्षेस पर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ झामुमो की केंद्रीय समिति के निर्देश पर बुधवा

By Edited By: Publish:Thu, 29 Jan 2015 01:11 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jan 2015 04:53 AM (IST)
झामुमो ने मानगो अक्षेस पर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ झामुमो की केंद्रीय समिति के निर्देश पर बुधवार को मानगो अक्षेस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। झामुमो की मानगो नगर समिति द्वारा अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें भूमि अधिग्रहण के अलावा शिक्षक बहाली, आदिवासी जमीन के हस्तांतरण व बस्तियों में मालिकाना हक देने का विरोध किया गया। उपाध्यक्ष शेख नसीर अहमद के नेतृत्व में हुए धरना-प्रदर्शन में केंद्रीय महासचिव शेख बदरुद्दीन, सद्दाम हुसैन, रेहान मुमताज, रमेश मुर्मू, सालखन मार्डी, विनोद डे, अब्दुल बारी अंसारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी