डीएसआर पद्धति से धान लगाने का मिला प्रशिक्षण

इचाक : महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत सृजन फाउंडेशन के द्वारा मंगुरा गांव में महिलाओं को डीएस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 07:58 PM (IST)
डीएसआर पद्धति से धान लगाने का मिला प्रशिक्षण
डीएसआर पद्धति से धान लगाने का मिला प्रशिक्षण

इचाक : महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत सृजन फाउंडेशन के द्वारा मंगुरा गांव में महिलाओं को डीएसओर पद्दति से धान लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक दयाल प्रसाद ने बताया कि डीएसओर पद्दति द्वारा धान लगाने से किसानों को बहुत फायदा होता है। पानी की बचत, कम बीज का खपत,

मजदूरी की बचत होती है। साथ ही नर्सरी करने की जरूरत नही पड़ती है। मंगुरा निवासी अरुणा मेहता ने बताई की पिछले वर्ष 3 एकड़ जमीन में डीएसआर विधि से धान लगाई थी, जो काफी अच्छा धान का उपज हुआ था। अपना अनुभव शेयर करते हुए दूसरे को डीएसओर विधि से धान लगाने के लिये प्रेरित कर रही है। प्रशिक्षण को सफल बनाने में कुमारी निककी, चंदा देवी, सुनीता देवी, आरती देवी पार्वती देवी, गीता, देवी , सीता देवी, सोनम देवी, सीता देवी, करमी देवी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी