जयंत सिन्हा ने सांसद निधि से दिया 50 लाख

जासं हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने कोरोना वायरस मह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 08:30 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2020 06:15 AM (IST)
जयंत सिन्हा ने सांसद निधि से दिया 50 लाख
जयंत सिन्हा ने सांसद निधि से दिया 50 लाख

जासं, हजारीबाग : सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने हेतु सांसद निधि से क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। श्री सिन्हा जी ने कहा कि यह इस सदी का अभूतपूर्व समय है। भारत कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से डटकर लड़ रहा है। ह•ारीबाग और रामगढ़ में भी केंद्र व राज्य सरकारों के निर्देशों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। हमें ह•ारीबाग और रामगढ़ में इस संक्रमण से लड़ने में कहीं कोई कमी नहीं आने देनी है। इसलिए आवश्यक सुविधाएं जैसे मास्क, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, चिकित्सा उपकरण जैसे वेंटिलेटर आदि की आपूर्ति हेतु मैं अपनी सांसद निधि मद से ह•ारीबाग को 30 लाख रुपए व रामगढ़ को 20 लाख की राशि स्वीकृत कर रहा हूँ। उन्होंने ह•ारीबाग और रामगढ़ के उपायुक्तों को उपरोक्त सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही श्री सिन्हा ने एनटीपीसी, टाटा स्टील और सीसीएल से सीएसआर मद उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। कहा कि ह•ारीबाग और रामगढ़ में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे हर पल स्थिति को मॉनिटर कर हर संभव आवश्यकता उपलब्ध करवा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी