एक हजार एक महिलाओं को मिला सम्मान

हजारीबाग : सामाजिक संस्था अवसर ने कुंवर डॉ. बसंत नारायण ¨सह जन्मशाताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर एक हजार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 22 Apr 2018 07:28 PM (IST)
एक हजार एक महिलाओं को मिला सम्मान
एक हजार एक महिलाओं को मिला सम्मान

हजारीबाग : सामाजिक संस्था अवसर ने कुंवर डॉ. बसंत नारायण ¨सह जन्मशाताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर एक हजार एक महिलाओं को सम्मान दिया है। संस्था की ओर से जियाडा निदेशक उदयभान नारायण ¨सह की उपस्थिति में महिलाओं को शाल और साड़ी भेंट की गई।

मौके पर सचिव विकास कुमार गहलौत ने बताया कि समारोह का आयोजन उदयाचल भवन में किया गया। मौके पर जियाडा निदेशक ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान किए बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। इससे पूर्व बाबू कुंवर ¨सह के चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। विषय प्रवेश सचिव विकास कुमार गहलौत ने कराइ। कहा कि कुंवर बसंत नारायण ¨सह रामगढ़ और पदमा राज घराने के एक उदयमान सितारा थे, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कई कीर्तिमान स्थापित किए। कहा कि समाज और देश का विकास नारी के भागीदारी का संभव नहीं है। बताया कि संस्था के स्थापना का उद्देश्य महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना है। मौके पर अधिराज नारायण ¨सह, यशपूर राजपरिवार के शौर्य प्रताप ¨सह जुदेव, सामाजिक कार्यकर्ता शिवजी ¨सह, सच्चिदानंद पांडेय, इरशाद अजीज, राजेश गुरु, धीरेंद्र कुमार, उदय कुमार, पुरुषोत्तम कुमार ¨सह, नरेंद्र ¨सह, राजकुमार ¨सह, अर¨वद कुमार के अलावा सागर मेहता, मो. सोहेल, आनंद ¨सह, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, पंकज कुमार, अमन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी