झारखंड का विकास सिर्फ भाजपा ही करेगी : रघुवर दास

संसू बरही (हजारीबाग) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को मांडू के विधायक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:16 AM (IST)
झारखंड का विकास सिर्फ भाजपा ही करेगी : रघुवर दास
झारखंड का विकास सिर्फ भाजपा ही करेगी : रघुवर दास

संसू, बरही (हजारीबाग) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को मांडू के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के साथ बरही पहुंचे। सबसे पहले बरही चौक पर सांसद अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप के नेतृत्व में अगुवाई की गई। उसके बाद क्रमश: बरही चौक स्थित भाजपा कार्यालय, पूर्व विधायक मनोज यादव के आवास एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल बरसोत में पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बरसोत पंचायत स्थित बूथ संख्या 342 में जनसंपर्क किया। मौके पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रधानमंत्री का पत्र लोगों के बीच वितरण किया गया। बैठक को रघुवर दास, सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक जेपी पटेल, पूर्व विधायक मनोज यादव ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार चीनियों को सबक सिखाने का काम किया है। केंद्र की विदेश नीति के कारण आज चीन पूरे विश्व में डरा सहमा सा है। राज्य में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड सरकार अपने झूठे वायदों से लोगों को ठगने का काम किया है। हेमंत सरकार ने चुनाव पूर्व जो वायदा किया था कि तीन महीने के अंदर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, पारा शिक्षकों की बहाली की जाएगी। परंतु आज 6 महीना गुजरने को है इस दिशा में अभी तक सिर्फ ठगने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री साबी देवी, जिला बटेश्वर मेहता, अशोक यादव, अर्जुन साहू, सुनील कुमार साहू, रमेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संजीव कतरियार, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिका सिंह, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष अमित साहू व जितेंद्र गिरी, अरविद कुमार, डोमन पांडेय, किशुन यादव, गुरुदेव गुप्ता, मनोज कर्णदेव, सुरेश प्रसाद, मुखिया हरेंद्र गोप, प्रतिनिधि टेकलाल यादव, मुकेश राणा, रितेश गुप्ता, महामंत्री नवल किशोर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी