राजद के जिला अध्यक्ष बने संजर मलिक

जासं हजारीबाग वरिष्ठ राजद नेता संजर मल्लिक को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 08:42 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 06:39 AM (IST)
राजद के जिला अध्यक्ष बने संजर मलिक
राजद के जिला अध्यक्ष बने संजर मलिक

जासं, हजारीबाग : वरिष्ठ राजद नेता संजर मल्लिक को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मनोनयन पत्र जारी किया है। मनोनयन को लेकर संजर मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के अध्यक्ष ने जो दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा एवं सभी समाजिक न्याय पर विश्वास करने वाले लोगों को एकजुट कर दल को मजबूत करूंगा। ज्ञातव्य हो कि संजर मलिक पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से राजद से जुड़े रहे और पाटी की नीतियों और सिद्धांतों पर कायम रहे। वह पहले राजद अकलियत अध्यक्ष, जिला युवा राजद अध्यक्ष, प्रदेश राजद उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन मंत्री, युवा राजद प्रदेश अध्यक सहित कई जिलों के प्रभारी भी रह चुके हैं। इनके मनोनयन पर रमेश यादव, महबूब, भानु यादव, इम्तियाज वारसी, रघुनाथ राणा, शाहिद सिद्दीकी, शत्रुध्न राम, मो गुल•ार, चुरामन गोप, शेर मो खान, अधिवक्ता उगन गोप, संतोष वर्मा, सुनील विश्वकर्मा, मुमताज अंसारी, अमीन अंसारी, अस्मत अंसारी, चांदसी यादव, राजनाथ यादव, निरज यादव, कमल गोप, कामेश्वर, दिनेश यादव, उपेन्द्र सिंह, मो अजीज, रमेश यादव, नौशाद आलभ के अलावा कई राजद के साथियों ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी