पंचायत स्तर पर पौधा लगाने की चली मुहिम

संस केरेडारी प्रखंड में जल शक्ति योजना को गति प्रदान करने को लेकर अब पंचायत स्तर पर पौ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 08:53 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 08:53 PM (IST)
पंचायत स्तर पर पौधा लगाने की चली मुहिम
पंचायत स्तर पर पौधा लगाने की चली मुहिम

संस, केरेडारी : प्रखंड में जल शक्ति योजना को गति प्रदान करने को लेकर अब पंचायत स्तर पर पौधे लगाने की मुहिम तेज कर दी गई है। इसके तहत शनिवार को प्रखंड के सभी मुखिया उप मुखिया की बैठक की गई। इसमें पंचायत स्तर पर पौधा लगाने की जिम्मेवारी सम्बंधित मुखिया जनों ने ली है। अर्थात पंचायतों में मुखिया के नेतृत्व के पौधा लगाया जाएगा। जिसका शुभारंभ केरेडारी पंचायत भवन से किया गया है। यहां शनिवार को ही बीडीओ देवलाल उरांव, बड़कागांव विस सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, मुखिया तापेश्वर साव, राजकिशोर यादव, उपमुखिया अमेरिका महतो आदि जन प्रतिनिधियों ने एक एक फलदार पौधे लगाए। तथा पंचायत के लोगो में जागरूकता लाने हेतु कई जानकारी दी गई। मौके पर बीडीओ, सांसद प्रतिनिधि, मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, अमित कुमार गुप्ता समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी