मॉब लिचिग से संबधित प्रदर्शन पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएसपी

संवाद सूत्र कटकमसांडी मॉब लिचिग के बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर कटकमसांड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 06:23 PM (IST)
मॉब लिचिग से संबधित प्रदर्शन पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएसपी
मॉब लिचिग से संबधित प्रदर्शन पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएसपी

संवाद सूत्र कटकमसांडी: मॉब लिचिग के बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर कटकमसांडी थाना परिसर में पुलिस-पब्लिक मीट के तहत शुक्रवार को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों की संयुक्त बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने किया। बैठक में डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों से मुखातिब होकर कहा कि क्षेत्र में मॉब लिचिग की घटना पर अंकुश लगाने में जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मॉब लिचिग से समाज में वैमनस्य की भावना उत्पन्न होती है। इसलिए क्षेत्र के किसी भी हिस्से में मॉब लिचिग के वारदात की संभावना हो तो एक जागरूक नागरिक होने के नाते सबसे पहले मॉब लिचिग की घटना को रोकें और फौरन पुलिस प्रशासन को खबर दें। उन्होंने यह भी कहा कि मॉब लिचिग के बाद रैली व प्रदर्शन से भी परहेज करें। बैठक को सीओ अनिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद राजा, विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, मुखिया शेरमोहम्मद खान, मुखिया सरिता देवी, मुखिया प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया मिन्हाज हुसैन, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार आदि ने सम्बोधित किया और कहा कि मॉब लिचिग एक आपराधिक घटना है, जिसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर आरक्षी निरीक्षक बीपी महतो, सीओ अनिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद राजा, विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, मुखिया सरिता देवी, भाजपा उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार बीरू, नारायण साव, मुखिया शेरमोहम्मद खान, मुखिया प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया मिन्हाज हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि अनवारूल हक, मुखिया दिलीप कुमार रविदास, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एपीसीआर के जिलाध्यक्ष तस्लीम परवेज, सदर मो. वाहिद, घनश्याम यादव, मो. जलील अंसारी, रामू राम, प्रहलाद आनंद, उमेश पांडेय, तौफीक अहमद, अर्जुन रविदास, रामकृपाल सिंह, सदर अब्दुल वाहिद, अमरदीप सिंह, शौकत अली सहित दर्जनों मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी