आजसू ने दिया एक बूथ 25 यूथ का नारा

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) बरही विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी अभी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 09:23 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 06:35 AM (IST)
आजसू ने दिया एक बूथ 25 यूथ का नारा
आजसू ने दिया एक बूथ 25 यूथ का नारा

संवाद सूत्र बरही (हजारीबाग) : बरही विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। बुधवार को बरही क्षत्रिय धर्मशाला में आजसू पार्टी की बरही विधानसभा स्तरीय बूथ कमिटी का सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में आजसू के केंद्रीय सचिव सह बरही विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक परमेश्वर महतो, चतरा जिला अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक पारस सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा, बरही विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान, डॉ. रामानुज कुमार मुख्य रूप से कार्यक्रम में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं का हौसलाफजाई किया। मंच संचालन बरही प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साव ने किया। मौके पर पर्यवेक्षक ने सभी बूथ व बूथ कमेटी का समीक्षा की। वहीं सभी ने बरही विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों में बूथ कमेटी का गठन करने एवं मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि बरही विस के चुनाव पर्यवेक्षक परमेश्वर महतो ने कहा कि किसी भी पार्टी को बुलंदी तक ले जाने में कार्यकर्ता का समर्पित भाव, कर्मठता व धैर्य सहायक है। वही एक बूथ 25 यूथ के फार्मूले पर सभी बूथों का अतिशीघ्र गठन करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष विकास राणा ने कार्यकर्ताओं का हौसलाफजाई करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को और भी मजबूत करने को कहा। कहा कि चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन का सशक्त होना जरूरी होता है। विस प्रभारी राज सिंह चौहान ने कहा कि बूथ को मजबूत करना ही बुनियादी जरूरत है। डा. रामानुज कुमार ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो पंचायत मजबूत होगा, पंचायत कमेटी मजबूत होगा तो प्रखंड और विधानसभा की कमेटी को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला सदस्य विष्णु महतो, गुरुदेव साव, बरही विस युवा अध्यक्ष राकेश कुमार रजक, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष पंकज सिंह, सचिव मिथुन पांडे, उमाशंकर, प्रमोद सोनी, जितेंद्र राणा, पंकज सिंह, अधिवक्ता सुशील सिंह, चंदवारा के सचिव मनोज कुमार शर्मा, बबलू खलीफा, सरवन कुमार आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी