आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषक आहार की दी गई जानकारी

केरेडारी मंगलवार को केरेडारी सीडीपीओ कार्यालय में एसआरजी(सेक्टर रिसोर्स ग्रुप) के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:37 PM (IST)
आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषक आहार की दी गई जानकारी
आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषक आहार की दी गई जानकारी

केरेडारी : मंगलवार को केरेडारी सीडीपीओ कार्यालय में एसआरजी(सेक्टर रिसोर्स ग्रुप) के तहत सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । इस दौरान पौष्टिक आहारों की प्रदर्शनी के माध्यम से सेविकाओं को मॉड्यूल आठ के बारे में बताया गया। प्रशिक्षक के रूप में सीडीपीओ श्यामा कुजूर, पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी, अनिता कुमारी व अर्पणा मरांडी ने सेविकाओं को जानकारी के तौर पर बताया कि छ:ह माह तक के व छ:ह माह से दो वर्ष तक के शिशु के शारीरिक वृद्धि को मापने का तरीका बताया, जबकि धातृ महिला को अगर पौष्टिक आहार व पर्याप्त भोजन मिलता है, तो स्तनपान के माध्यम से छ:ह महीना तक के शिशु को पोषण एवं ऊर्जा मिलती रहती है। वहीं छ:ह माह से दो वर्ष तक के शिशु को स्तनपान व पूरक आहार से शिशुओं का विकास पर्याप्त रूप से होता है। इससे सभी तरह से शारीरिक वृद्धि का पता लगाया जा सकता है। पर प्रशिक्षण में पूर्णिमा मिज,चिता देवी,राजमणि तिर्की,अनिता कुमारी,बबिता देवी,सरिता देवी,किरण देवी,प्रमिला देवी,मालती देवी,बिनीता कुमारी,रीना देवी,जयमन्ती देवी,ललिता देवी,देवंती देवी समेत सैकड़ो आंगनबाड़ी सेविकाएं शामील थी।।

chat bot
आपका साथी