बाल समागम प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

केरेडारी : प्रखंड व जिला स्तर के बाल समागम प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर प्रखंड के सभी वि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 07:55 PM (IST)
बाल समागम प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा
बाल समागम प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

केरेडारी : प्रखंड व जिला स्तर के बाल समागम प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर प्रखंड के सभी विद्यालयों में बाल समागम से संबंधित प्रतियोगिता

का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चयनित छात्र छात्रा जिला के बाल

समागम में हिस्सा लिए। इसी कार्यक्रम के तहत प्रखंड के कोदवे गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डेन दीपा टोप्पो,लेखापाल राजकुमार साव की देखरेख में कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें वर्ग छह से आठ की क्विज प्रतियोगिता में शिवानी पांडेय, वर्ग नौ से बारह में निशा रानी, निबंध प्रतियोगिता में नेहा कुमारी और निशा रानी, पें¨टग में शिवानी पांडेय और काजल कुमारी, सुलेख में राधिका भोक्ता और काजल कुमारी, वहीं वाद विवाद में प्रतिभा कुमारी और निशा रानी, आत्मरक्षा प्रतियोगिता में प्रतिभा समूह और कोयल समूह जबकि बैंड में प्रियंका समूह वर्ग नौ से बारह, लोकगीत और राष्ट्रीय भावना में अनामिका ग्रुप और बबिता ग्रुप का नाम चयन किया गया है। वहीं उक्त सभी प्रतियोगिताऐं सरकारी विद्यालयों में आज 19 जनवरी को आयोजित

किया जाएगा। मौके पर वार्डेन दीपा टोप्पो, राजकुमार साहू, भारती कुमारी,

रीना कुमारी, कामेश महतो, भरत महतो, हेमनारायण कुमार, प्रमोद साव, रामलाल राणा, प्रमांनेद दुबे, विनय तिग्गा, सुधिर ¨मज समेत सैकडों छात्राऐं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी