जल्द गठित होगा भाषा अकादमी : कमाल खान

बरही : बरही चौक पर मंगलवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो. कमाल खान का जोरदार स्वा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:35 PM (IST)
जल्द गठित होगा भाषा अकादमी :  कमाल खान
जल्द गठित होगा भाषा अकादमी : कमाल खान

बरही : बरही चौक पर मंगलवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो. कमाल खान का जोरदार स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया । वे गया से वापस रांची लौट रहे थे। स्वागत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में किया गया। मौके पर मो. कमाल खान ने कहा कि भारत सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास सिर्फ एक नारा नहीं है। इसका मतलब है कि सारे समुदाय के लोगों के साथ मिलकर हम काम करेंगे और सभी का विकास करेंगे। इसी प्रकार सभी के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इनके विकास के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार निरंतर ¨चतित हैं। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उर्दू, बांग्ला, उड़िया, गुरमुखी और संथाली के लिए भाषा अकादमी का गठन करने की अनुशंसा की गई है। जल्द ही भाषा अकादमी का गठन किया जाएगा। इसके लिए कल्याण विभाग में प्रक्रिया जोर शोर साथ चल रही है। स्वागत करने वालों में डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष हरी प्रसाद गुप्ता, 20 सूत्री सदस्य सह बरही पश्चमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, 20 सूत्री सदस्य मो. वारिस, भाजपा प्रखंड महामंत्री नवल किशोर ¨सह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मो. कलीम, मो. गुलजार, रितेश गुप्ता, महेंद्र ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी