विविधिकृत कृषि अपनाएं, बढ़ेगी आय

बड़कागांव : सक्षम किसान-समृद्ध भारत नारे के तहत झारखंड सरकार के निर्देश पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 05:49 PM (IST)
विविधिकृत कृषि अपनाएं, बढ़ेगी आय
विविधिकृत कृषि अपनाएं, बढ़ेगी आय

बड़कागांव : सक्षम किसान-समृद्ध भारत नारे के तहत झारखंड सरकार के निर्देश पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग हजारीबाग द्वारा बड़कागांव प्रशासन के नेतृत्व में तीन दिवसीय प्रखंड कृषि चौपाल जारी रही। दूसरे दिन सोमवार को कृषि चौपाल के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि किसानों को अपनी आय दोगुनी करने के लिए विविधिकृत कृषि अपनानी होगी। इसमें कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन संयुक्त रूप से करना होगा।

उन्होंने कहा केवल धान व गेहूं उपजाने से आय दोगुनी नहीं हो सकती है। कृषकों को अपने संसाधनों का भरपूर उपयोग करना चाहिए। जिला पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक समीर रंजन ने कहा कि बड़कागांव के किसान कुशल हैं। उत्पादन भी अधिक करते हैं। लेकिन गुणवत्तापूर्ण उत्पादन का अभाव है। यहां के किसान अंधाधुंध रासायनिक दवा का उपयोग करते हैं, जिसके कारण यहां के उत्पादित फसल अधिक दिन तक टिकाऊ एवं फायदेमंद नहीं है। किसानों को जैविक खाद का उपयोग अधिक मात्रा में करना चाहिए। प्रखंड कृषि चौपाल में कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी मुनींद्र दास, भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ विनय कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी बड़कागांव मुरलीधर बिरुवा, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी पीयूष कुमार सिन्हा, पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी बड़कागांव रघुनंदन प्रजापति, जनसेवक रवि राजा, मुकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी, अली राजा, अशोक ¨सह, मुखिया अनीता देवी, कैलाश राणा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी