खबरें विभावि की .... विभावि परिसर में स्वच्छता अभियान का दिखने लगा असर

जासं, हजारीबाग : विभावि परिसर में गत 27 अक्टूबर से शुरू स्वच्छता अभियान का असर दिखने लगा है। कुलपति

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 08:40 PM (IST)
खबरें विभावि की .... विभावि परिसर में स्वच्छता अभियान का दिखने लगा असर

जासं, हजारीबाग : विभावि परिसर में गत 27 अक्टूबर से शुरू स्वच्छता अभियान का असर दिखने लगा है। कुलपति डॉ. गुरदीप सिंह ने इस अभियान की कमान संपदा पदाधिकारी डॉ. शंभूदयाल सिंह को सौंपी थी। अब तक नए सभागार का परिसर, विज्ञान भवन, कला भवन, पुस्तकालय खेल मैदान समेत एमबीए के बेसमेंट की सफाई पूरी हो चुकी है। परिसर में लगे लगभग 150 पेड़ को रंग कर नया स्वरूप दिया गया है। तालाब के चारों ओर सफाई की जा चुकी है।

इतिहास विभाग की निकली जागरूकता रैली -

विभावि स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की ओर से शुक्रवार को रैली निकाली गयी। विभागाध्यक्ष डॉ. शीला टोपनो के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। इसमें विभाग के सैंकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। मतदाताओं के बीच संकल्प पत्र वितरण किया गया। अभियान में एमके मंडल, डॉ. शंभु दयाल सिंह, डॉ. विकास कुमार समेत कई प्राध्यापक शामिल थे।

====================

वीसी मीट की कमेटी बनी -

विभावि में 5 दिसंबर से आहूत दो दिवसीय कुलपति मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के लिए अलग-अलग कमेटी की अधिसूचना जारी की गयी। उक्त जानकारी कुलसचिव डॉ. सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने दी।

अंतर महाविद्यालय एथेलिट में केबी महिला बनी चैंपियन -

विभावि के तत्वाधान में संपन्न हुए अंतरमहाविद्यालय एथेलिट प्रतियोगिता में जिसमें 21 महाविद्यालयों ने भाग लिया था, उसमें केबी महिला कॉलेज 68 अंक लाकर ओवर ऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 13 गोल्ड, 4 सिल्वर तथा 6 संकाय पदम प्राप्त कर कॉलेज का नाम रौशन किया। सागीन तिग्गा, अनुकंपा रूंडा, तरेसा तिग्गा, डोली टोप्पो, दुलर मरांडी, शिल्पा तिर्की, पूजा कुमारी समेत कई खिलाड़ी इसमें भाग ली थी। प्राचार्य डॉ. रेखा रानी ने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी