दस बोरा डेटोनेटर जब्त, दो गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 11:10 PM (IST)
दस बोरा डेटोनेटर जब्त, दो गिरफ्तार

चौपारण : चौपारण पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए विस्फोटकों से भरा एक सवारी वाहन पकड़ा है। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वाहन की जब्ती जीटी रोड दनुआ घाटी क्षेत्र से हुई है। अपराधी इसे दस बोरे में रखकर महिंद्रा सवारी से राज्य के बाहर ले जा रहे थे। जब्त विस्फोटक (डेटोनेटर) की कीमत लाखों रुपये बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर उक्त विस्फोटको की बरामदगी की गई। डीएसपी अविनाश कुमार के निर्देश पर चौपारण थाना प्रभारी सुरेश कुमार की टीम ने यह सफलता प्राप्त की है। अभियान में शामिल लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पुलिस को राज्य से बाहर विस्फोटक ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चला रहा ही थी। इसी क्रम में तेज गति से आ रही बिना नंबर की जीप की जांच की गई। इसमें पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार व्यक्ति वाहन के चालक व उप चालक हैं। डीएसपी अविनाश कुमार ने बताया है कि विस्फोटक कहां जाना था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।

chat bot
आपका साथी