मारूति वैन दुर्घटना ग्रस्त, आधा दर्जन लोग घायल

प्रखंड के कटकायां दरकट्टा पुराना शंख घाट मोड़ के समीप शनिवार की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 10:16 PM (IST)
मारूति वैन दुर्घटना ग्रस्त, आधा दर्जन लोग घायल
मारूति वैन दुर्घटना ग्रस्त, आधा दर्जन लोग घायल

संवाद सूत्र,रायडीह : प्रखंड के कटकायां दरकट्टा पुराना शंख घाट मोड़ के समीप शनिवार की शाम एक मारूति वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। इस दुर्घटना में मारूति वैन पर सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए। जिनमें रामदास गोस्वामी, उसकी पत्नी, भोला रौतिया, पांच वर्षीय आरती कुमारी, पिता रामधन चीक बड़ाइक, चालक हीरानंद दास गोस्वामी शामिल हैं। बच्ची आरती का एक पैर टूट गया है। सभी घायल जारी प्रखंड के सकतार गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी रायडीह में इलाज के लिए भेजा गया जहां आरती को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सभी लोग पंजाब से अपन घर वापस लौट रहे थे। मारूति वैन रांची से किराया में लेकर घर लौट रहे थे। मांझाटोली तीखा मोड़ के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई। रायडीह थाना के एएसआई विनोद कुमार तिवारी और वीरेंद्र नारायण प्रसाद देव के नेतृत्व में सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी