गुमला में नशेड़ी पति ने लाठी से पीटकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार

बिशुनपुर गांव के घाघरा गांव में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की लाडी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या सोमवार को ही हुई थी। जबकि शव गुरुवार को बरामद किया गया।

By Edited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 08:28 PM (IST)
गुमला में नशेड़ी पति ने लाठी से पीटकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार
गुमला में नशेड़ी पति ने लाठी से पीटकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बिशुनपुर : बिशुनपुर थाना के घाघरा गांव में नशेड़ी प्रमोद खेरवार ने ने लाठी-डंडा से पीट कर पत्‍‌नी रजनी देवी (32) को मौत की घाट उतारी दी। पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया। थाना प्रभारी संजय कुमार ¨सह ने बताया कि सोमवार को करमा पर्व बनाया जा रहा था। पति-पत्नी दोनों ने शराब का सेवन किया था। नशा में होने के कारण दोनों के बीच विवाद हो गया था। पति ने पत्नी की लाठी-डंडे से से पिटाई कर दी जिससे पत्‍‌नी की मौत हो गइ। प्रमोद ने पत्नी के शव को गोटा टांड़ नामक स्थान पर फेंक दिया।
उसके बाद से वह फरार हो गया। मृतका के माता-पिता को गांव वालों ने घटना की जानकारी दी। माता-पिता घाघरा गांव पहुंचे उसके बाद बिशुनपुर थाना को घटना की जानकारी बुधवार की रात में दी गई। पुलिस ने गुरुवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया और हत्यारोपी पति प्रमोद खेरवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने अपना गुनाह कबूल किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह हत्या नशा में होने के कारण हुई है। मृतका के पिता रामेश्वर खेरवार ने प्रमोद खेरवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी