इलाज के क्रम में मौत

सिसई रोड गांधीनगर निवासी सीमा देवी की मौत बीती शु्क्रवार को इलाज के क्रम में रिम्स में हो गई। वह 16 अप्रैल को कीटनाशक दवा खा ली थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया था। जहां बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर महिला की मौत होने के बाद मृतका की मां चाहा निवासी मालती देवी ने सीमा के पति सिसई रोड गांधी नगर निवासी संतोष राम के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि संतोष राम शराबी है। वह अक्सर सीमा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:33 AM (IST)
इलाज के क्रम में मौत
इलाज के क्रम में मौत

गुमला: शहर के सिसई रोड गांधीनगर निवासी सीमा देवी की मौत शु्क्रवार को इलाज के क्रम में रिम्स में हो गई। उसने 16 अप्रैल को कीटनाशक दवा खा ली थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर महिला की मौत होने के बाद मृतका की मां चाहा निवासी मालती देवी ने सीमा के पति सिसई रोड गांधी नगर निवासी संतोष राम के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि संतोष राम शराबी है। वह अक्सर सीमा के साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली।

chat bot
आपका साथी