ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही सरहुल की धूम

ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सरहुल का पर्व आदिवासी परंपरा और आस्था के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरहुल के जुलूस निकाले गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 06:45 AM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही सरहुल की धूम
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही सरहुल की धूम

गुमला: गुमला के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सरहुल का पर्व आदिवासी परंपरा और आस्था के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरहुल के जुलूस निकाले गए। गाजे-बाजे के साथ युवक-युवतियां सरहुल के जुलूस में शामिल हुए। कामडारा के टांगरटोली में बुका टोपनो के नेतृत्व में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरना स्थल पर सखुआ पेड़ की डाली और सिगबोंगा की अर्चना की गई। सखुआ फुल खोसने और रंग अबीर लगाने के बाद सरहुल का जुलूस निकाला गया। बुधवा पहान ने पूजा-अर्चना कराई। यह जुलूस विभिन्न मार्गों और मोहल्ले से गुजरा, जुलूस में तुरबुल रायबा अरहरा, कोनसा, लतरा रामतोल्या , बाकुटोली सुरहु, गरई कोंडेकेरा, कुदा पोकला, बानपुर और हाफु के खोड़हादल शामिल थे। जिसका नेतृत्व मुखिया नूतन टोपनो, मंगल बारला, नीरज, जेम्स होरो, सुखराम केरकेट्टा आदि कर रहे थे। सिसई में भी सरहुल का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पूजा अर्चना की गई। इस महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, जिप अध्यक्ष किरण् माला बाड़ा, प्रमुख देवेंद्र उरांव, प्रखंड कांगेस अध्यक्ष बैबुल अंसारी, गंगा भगत, धनेश्वर उरांव, मंगरा उरांव, माघो उरांव, रोपना उरांव, सोमेश्वर उरांव, सुखदेव उरांव, पूर्व प्रखंड प्रमुख सनियारो देवी, मुखिया शकुंतला उरांव, फ्लोरेंस देवी, रेनु देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सुगिया देवी, सुरेंद भगत, बसंत उरांव, पार्वती देवी, सुधा देवी आदि शामिल थे। पालकोट में सतखारी, गोमी सरना, सरहुल समिति द्वारा सोमवार को सरहुल का पर्व मनाया गया। सरना माता की पूजा अर्चना की गई। खोड़हा दलों ने नाच गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भरनो प्रखंड में सरहुल धुमधाम से मनाया गया। कई गांवों के के सरना समिति ने शोभायात्रा निकाली। जिप सदस्य चंद्रशेखर उरांव, संतोष पंडा, थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी, उप प्रमुख ऐतवा उरांव, पंचु उरांव, मुकेश उरांव, जुगल उरांव, बांदे उरांव, सुशील केरकेट़टा, सुकेश उरांव, बिरसा उरांव, अंजान उरांव, शनि उरांव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी