सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत फौजी की मौत, विरोध में सड़क जाम

सोमवार की शाम में पोकला गेट सरनाटोली के समीप हुई सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत सैनिक मटियस टोपनो की दर्दनाक मौत हो गई। इससे लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। लोगों ने दुर्घटना के विरोध में खूंटी सिमडेगा पथ पर पोकला गेट सरनाटोली के समीप सड़क जाम कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम समाप्त नहीं हुआ है। लोग गुस्से में है। पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शाम साढ़े छह बजे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने पूर्व सैनिक मतियस टोपनो को अपनी चपेट में ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 07:33 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत फौजी की मौत, विरोध में सड़क जाम
सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत फौजी की मौत, विरोध में सड़क जाम

कामडारा : पोकला गेट सरनाटोली के समीप सोमवार की शाम में हुई सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त सैनिक मटियस टोपनो की मौत हो गई। इससे लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। लोगों ने दुर्घटना के विरोध में खूंटी-सिमडेगा पथ पर पोकला गेट सरनाटोली के समीप सड़क जाम कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम समाप्त नहीं हुआ है। लोग गुस्से में है। पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शाम साढ़े छह बजे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने पूर्व सैनिक मतियस टोपनो को अपनी चपेट में ले लिया। मतियस खेल से अपनी बकरी को लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। उसी समय कामडारा की ओर से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। वाहन चालक वाहन को लेकर तोरपा की ओर भागने में सफल रहा। पूर्व सैनिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों का समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीण दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त करने, उसके चालक को गिरफ्तार करने, वाहनों का गति नियंत्रण करने और मृतक के आश्रित को मुआवजा व नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी