नशामुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी

पालकोट के बघिमा के समीप मुरुमकेला जानेवाली सड़क राजा चौक पर रविवार को स्व. लाल अर¨वद नाथ शाहदेव के प्रतिमा का अनावरण प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुमित कुमार केसरी और विधायक प्रतिनिधि प्रतिमा देवी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुमित केसरी ने कहा कि लाल अर¨वद नाथ शाहदेव महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज को शिक्षित और विकासित करने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए थे। नशामुक्त समाज बनाने का उन्होंने प्रयास किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:21 PM (IST)
नशामुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी
नशामुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी

पालकोट : प्रखंड के बघिमा के समीप मुरुमकेला जानेवाली सड़क राजा चौक पर रविवार को स्व. लाल अर¨वद नाथ शाहदेव के प्रतिमा का अनावरण प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुमित कुमार केसरी और विधायक प्रतिनिधि प्रतिमा देवी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुमित केसरी ने कहा कि लाल अर¨वद नाथ शाहदेव महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज को शिक्षित और विकासित करने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए थे। नशामुक्त समाज बनाने का उन्होंने प्रयास किया था। नशामुक्त समाज बनाकर ही उनके सपनों को साकार कर सकते हैं। नशामुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरुरत है। वे अपने कामों से आज भी जनता के बीच मे स्मरणीय है। विधायक प्रतिनिधि प्रतिमा देवी ने कहा कि लोग उन्हें याद करते हैं जो समाज के लिए जीते और मरते हैं। लाल अर¨वद नाथ शाहदेव की दिली इच्छा नशामुक्त समाज बनाने की थी। समाज हित में उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। इस अवसर पर डॉ. करुणा शाहदेव, डॉ. लाल अंशुमान शाहदेव, डॉ. लाल आनंद रंजन नाथ शाहदेव, लाल गिरधर नाथ शाहदेव, लाल अजीत नाथ शाहदेव, लाल सिद्धार्थ नाथ शाहदेव, रामेश्वर नाथ शाहदेव, लाल पुरुषोत्तम नाथ शाहदेव, लाल साकेत शाहदेव, लाल राजा रामनाथ शाहदेव, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, लाल विजय व‌र्द्धन शाहदेव, राजा साहु, सतीष कुमार, मुखिया लधुचरण मुंडा, मोहन ¨सह, उत्तम कुमार आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी