महिला कांग्रेस ने निकाला टॉर्च जुलूस, ढूंढा मोदी के वादे

गुमला : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार के आदेशानुसार एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष गूंजन ¨

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:15 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:15 PM (IST)
महिला कांग्रेस ने निकाला टॉर्च जुलूस, ढूंढा मोदी के वादे
महिला कांग्रेस ने निकाला टॉर्च जुलूस, ढूंढा मोदी के वादे

गुमला : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार के आदेशानुसार एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष गूंजन ¨सह के निर्देशनुसार महिला कांग्रेस महिलाओं के लिए चुनाव पूर्व किये गए वादों को टार्च लेकर ढूंढने निकली। गुमला में जिला महिला काँग्रेस के द्वारा पटेल चौक से टॉर्च जुलूस निकाला गया और चुनाव पूर्व मोदी जी के द्वारा किया गया वादों को टार्च जलाकर खोजा गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस बॉबी भगत ने कहा महिलाएं पूरे देश मे कहीं सुरक्षित नहीं हैं। मोदी सरकार में महिला अत्याचार काफी बढ़ा है। महिला मुद्दों पर शासन प्रशासन चुप्पी साधे बैठे हैं। पूरे प्रदेश में 3600 स्कूल बंद होने के कारण बच्चियों को स्कूल काफी दूर जाना पड़ रहा है ऐसी हालत में बेटियां खुद असुरक्षित हैं और दूर स्कूल होने के कारण स्कूल से वंचित हो जा रही है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ वादा जुमला निकला। मौके पर सरोजनी किरण भगत , सुशीला सोरेंगे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी