गुमला में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम
Death of woman. झारखंड के गुमला में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
गुमला, जेएनएन। भरनो एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय बिपैत देवी अपने पति पहना उरांव के साथ बाइक पर सवार होकर सिसई से रांची जा रही थी। भरनो ब्लॉक चौक के समीप पहले से बालू लदा हाइवा पलटा हुआ था और बालू सड़क में बिखरी पड़ी थी। बाइक बालू में फंस गयी और अनियंत्रित होकर वाहन सड़क पर गिरा।
बाइक के गिरने महिला भी सड़क पर गिर गई तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने साढ़े नौ बजे से सड़क को जाम कर दिया। सीओ प्रीति केरकेट्टा और थानेदार विष्णु देव चौधरी घटनास्थल पर जाम हटाने के लिए प्रयासरत हैं।