लोक अदालत में 43 मामलों का निष्पादन

संवाद सहयोगी,गुमला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा व्यवहार न्यायालय में शनिवार को मासिक

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 06:29 PM (IST)
लोक अदालत में 43 मामलों का निष्पादन

संवाद सहयोगी,गुमला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा व्यवहार न्यायालय में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां कुल 43 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें चार लाख 33 हजार 264 रूपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवनी रंजन कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक लोक अदालत का आयोजन प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को किया जाता है। जहां सुलह समझौता के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाता है। इसका लाभ आम लोगों को लेना चाहिए। प्राधिकार के सचिव ब्रजकिशोर पांडेय ने कहा कि लोक अदालत सुलभ न्याय का साधन है। इस अवसर पर चार बेंच का गठन किया गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत शर्मा, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अखिल कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आरके मिश्रा, अधिवक्ता आदित्य तिवारी, मदन मोहन मिश्रा, बुंदेश्वर गोप, राघव ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी