अतिक्रमण का भेंट चढ़ा तालाब

गुमला: गुमला शहर से सटे नदी टोली नाला पर वर्षो पूर्व बना तालाब अतिक्रमण के कारण अपना अस्तित्व खो चुक

By Edited By: Publish:Fri, 13 May 2016 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 13 May 2016 08:19 PM (IST)
अतिक्रमण का भेंट चढ़ा तालाब

गुमला: गुमला शहर से सटे नदी टोली नाला पर वर्षो पूर्व बना तालाब अतिक्रमण के कारण अपना अस्तित्व खो चुका है। शहरीकरण की होड़ में भूमि का अतिक्रमण काफी तेजी से हो रहा है। नदीटोली में बने इस तालाब में हमेशा पानी मौजूद रहता था। लोग तालाब का पानी पीने के उपयोग में लाते थे। अन्य घरेलू कार्यों में भी इसके पानी का उपयोग होता था। गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी रहने से आस पास के लोग खेतों में धान की खेती करते थे। साथ ही अन्य दिनों में साग सब्जी भी उगाते थे। लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती आबादी व बनते घरों ने न केवल इस तालाब का अस्तित्व मिटा दिया, बल्कि यहां बना नाला भी अब तंग हो चुका है। वहीं तालाब का अस्तित्व समाप्त होने के साथ ही आस पास के कुआं व हैंडपंप के पानी का जल स्तर नीचे पहुंच गया है। वहीं अब लोग आस-पास की भूमि पर खेती भी नहीं कर पाते हैं। इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर अंचल अधिकारी सुनील चंद्र ने बताया कि नदी व नाला पर अतिक्रमण करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी ऐसा मामला संज्ञान में आने पर उसपर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित भूमि को मुक्त किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी