महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति अभियान

घाघरा : प्रखंड के देवाकी व आसपास के गांव की महिलाओं ने मंगलवार को नशामुक्ति अभियान चलाया। महिलाओं ने

By Edited By: Publish:Tue, 28 Oct 2014 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 28 Oct 2014 05:40 PM (IST)
महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति अभियान

घाघरा : प्रखंड के देवाकी व आसपास के गांव की महिलाओं ने मंगलवार को नशामुक्ति अभियान चलाया। महिलाओं ने बेती, जामुनटोली, पतराटोली, बुढ़ाटोली व देवाकी में कई शराब विक्रेताओं के घर में घुसकर शराब जब्त किया। इस दौरान पांच हजार लीटर देशी शराब व 200 पचास गैलन महुआ को रोड में बहाकर नष्ट कर दिया। वहीं जुआ खेलने वालों की महिलाओं ने पिटाई भी की। महिला समूह के बसिया देवी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान तभी सफल हो सकता है जब गांव नशामुक्त बन जाए। महिलाओं ने शराब बनाने वालों से पांच हजार व पीने वालों से दो हजार का अर्थ दंड का फरमान सुनाया। अभियान में मंगरो देवी, सुधैन देवी, रीता देवी, सीमा देवी, लुरकी उराइन, अनूप उरांव, सुशील उरांव, प्रमोद उरांव, सुमित देवराज, विशाल भगत सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व युवक मौजूद थे। इधर, गुमला के बेहराटोली, डुमरडीह की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में परंपरागत हथियार लेकर मुख्य मार्ग के किनारे हड़िया व शराब बेचने वालों को दौड़ाया और शराब नष्ट कर बर्तन को जब्त कर लिया। महिलाएं लोगों से नशा छोड़ने की अपील भी कर रही थी।

chat bot
आपका साथी