'फुट डालो, शासन करो' की नीति अपना रही सरकार

By Edited By: Publish:Mon, 15 Sep 2014 08:09 PM (IST) Updated:Mon, 15 Sep 2014 08:09 PM (IST)
'फुट डालो, शासन करो' की नीति अपना रही सरकार

गुमला : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव पुरूषोत्तम साहु ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 'फुट डालो, शासन करो' की नीति को प्रतिपादित कर रहे हैं। पदाधिकारियों, प्रोफे सरों, शिक्षकों को विशेष पैकेज देने की बात मुख्यमंत्री द्वारा कही जा रही है। जबकि कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार की लाभ देने की घोषणा नहीं की जाती है। राज्य के कई विभागों का अबतक नियमावली नही बन पाई है। नियमावली बनाने का प्रस्ताव 2012 से चल रहा है। सरकार द्वारा आश्वासन के बाद भी कर्मियों को नए वेतनमान लागू नही किया जा रहा है। सचिवालय सहायक, सचिवालय निजी सहायक, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सेवक, वनपाल, वनरक्षी, ड्राइवर, जनसेवक शिक्षकों आदि को कम वेतन देकर अन्याय किया जा रहा है। श्री साहु ने कहा है कि अक्टूबर माह तक हमारी मांगों को लागू नही किया गया तो मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी