महिला से छेड़खानी व हत्या की धमकी, मामला दर्ज

ललमटिया (गोड्डा) लोहंडिया बाजार गांव के मधु देवी ने गांव के ही पांच लोगों प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:47 PM (IST)
महिला से छेड़खानी व हत्या की धमकी, मामला दर्ज
महिला से छेड़खानी व हत्या की धमकी, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, ललमटिया (गोड्डा) : लोहंडिया बाजार गांव के मधु देवी ने गांव के ही पांच लोगों पर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। मधु देवी पति नितिन कसेरा ने ललमटिया थाने में आवेदन देकर बताया कि बीते 23 जुलाई 2021 की शाम वह अपनी दुकान में काम कर रही थी। इसी क्रम में करीब 5:45 बजे गांव के नागेश्वर तिवारी की गाय दुकान में घुस आई और मिठाई सहित कई कच्चा माल खा गई। गाय ने बाइक और कई छोटे-छोटे सामान को नुकसान पहुंचा। जब गाय द्वारा नुकसान के बारे में गाय के मालिक नागेश्वर तिवारी को बताने गई तो नागेश्वर तिवारी का बड़ा भाई बद्रीनाथ तिवारी उनका पत्नी सविता देवी, प्रिस तिवारी, बुलटूस तिवारी, मनीष तिवारी ने गाली गलौज की। यही नहीं हमलावरों ने उनके शरीर को गलत नियत से छूते हुए छेड़छाड़ की कोशिश की। किसी तरह बीच-बचाव कर वह वहां से भागी। इस संबंध में थाना प्रभारी ललित कुमार पांडे ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मामले के विरुद्ध लोहंडिया बाजार के बद्रीनाथ तिवारी ने भी थाने पहुंच आवेदन देकर बताया है कि वह घर पर सोया हुआ था उसी समय मधु देवी का पति नितिन कसेरा और कुछ साथियों ने आकर गले से डेढ़ भर चेन छीन लिया। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी