जलमीनार खराब होने से दुर्गापुर गांव में पानी की किल्लत

जलमीनार खराब होने से दुर्गापुर गांव में पानी की किल्लत जलमीनार खराब होने से दुर्गापुर गांव में पानी की किल्लत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 08:17 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 08:17 PM (IST)
जलमीनार खराब होने से दुर्गापुर गांव में पानी की किल्लत
जलमीनार खराब होने से दुर्गापुर गांव में पानी की किल्लत

जलमीनार खराब होने से दुर्गापुर गांव में पानी की किल्लत

संवाद सूत्र, महागामा(गोड्डा) : महागामा नगर पंचायत क्षेत्र दुर्गापुर गांव में जल मीनार खराब होने से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा हैं। उक्त जल मीनार अनुसूचित जाति बाहुल्य टोला दुर्गापुर में मुख्यमंत्री जन जल योजना के तहत लगाई गई थी। ग्रामीण नवीन टुडू, उपेंद्र टुडू, दिनेश टुडू, अर्जुन टुडू, मनोज टुडु सहित अन्य ने बताया कि जल मीनार पांच दिनों से खराब है जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए लोगों को इधर इधर-उधर भटकना पड़ता हैं। क्षेत्र में बारिश के अभाव में पानी के बिना जीना मुहाल हो गया है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि बगल में स्थित चापाकल भी खराब हैं।ग्रामीणों ने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा से जल्द से जल्द जलमीनार व चापाकल ठीक कराने की मांग की है ताकि पानी की समस्याओं से निजात मिल सकें।

chat bot
आपका साथी