सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

महागामा महागामा में शनिवार की रात दस बजे के करीब दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 08:17 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 08:17 PM (IST)
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

महागामा : महागामा में शनिवार की रात दस बजे के करीब दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में 20 वर्षीय कपिल दर्वे की मौत हो गई। जबकि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना महागामा- ललमटिया मुख्य मार्ग के सिद्धू कान्हू प्रतिमा के समीप की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विपरीत दिशा से आ रही दोनों बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही महागामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को रेफरल अस्पताल महागामा में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ अभिषेक मिश्रा ने तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गोड्डा ले जाने के क्रम में कपिल दर्वे जियाजोरी निवासी की मृत्यु रास्ते में हो गई। जबकि दियाजोरी गांव के रवि किस्कू और ऊर्जानगर मोहल्ले के सुनील मरांडी गंभीर रूप से घायल है। चिकित्सक ने बताया कि घटना में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल थे। दोनों के सिर और शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। बताया यह भी जाता है कि दुर्गापूजा को लेकर बाइक सवार काफी शराब पीए हुए थे जिसके कारण बाइक अनियंत्रित गति से जा रहा था। बाइक की गति तेज होने के कारण चालक अपना नियंत्रण बाइक से खो बैठा जिसके कारण घटना हुई। वहीं दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी