प्रदीप यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

जांस गोड्डा गोड्डा सदर प्रखंड के बीडीओ अशोक चोपड़ा की शिकायत पर जेवीएम विधायक सह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 10:00 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 06:40 AM (IST)
प्रदीप यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
प्रदीप यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

जांस, गोड्डा : गोड्डा सदर प्रखंड के बीडीओ अशोक चोपड़ा की शिकायत पर जेवीएम विधायक सह महागठबंधन के घोषित उम्मीदवार प्रदीप यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बता दें कि देवघर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने बीते 29 मार्च को झाविमो विधायक सह महागठबंधन के घोषित प्रत्याशी प्रदीप यादव के विरुद्ध निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आलोक में आयोग की ओर से यादव से उनका पक्ष मांगा गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बीडीओ चोपड़ा ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का प्रतिवेदन दिया। नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बताया जाता है कि बीते 26 मार्च को प्रदीप यादव ने अपने आवास में प्रेस कांफ्रेंस बुलाया था जिसके माध्यम से उन्होंने वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे व उनके परिजनों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। यादव ने प्रेस-कांफ्रेंस में सांसद पर आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों से घिरे होने का गंभीर आरोप लगाया था। देवघर के भाजपा जिलाध्यक्ष ने यादव की भाषा को भी आचार संहिता का उल्लंघन बताया था। प्रदीप यादव को बीते सोमवार को गोड्डा के आदर्श आचार संहिता सह-विधि-व्यवस्था कोषांग सह अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना लिखित पक्ष देने को कहा गया था।

chat bot
आपका साथी