प्रभावित स्कूलों में करें सरकारी शिक्षकों का प्रतिनियोजन

गोड्डा : पारा शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से जिले में प्रभावित हो रहे पठन-पाठन को स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:35 PM (IST)
प्रभावित स्कूलों में करें सरकारी शिक्षकों का प्रतिनियोजन
प्रभावित स्कूलों में करें सरकारी शिक्षकों का प्रतिनियोजन

गोड्डा : पारा शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से जिले में प्रभावित हो रहे पठन-पाठन को सुचारू करने के लिए डीएसई जितेंद्र कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। उन्होंने सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से प्रभावित स्कूलों की जानकारी ली। प्रभावित विद्यालयों का प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा। डीएसई ने बीईईओ को निर्देश दिया कि प्रभावित विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उन विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों का प्रतिनियोजन करें ताकि सोमवार से सभी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य शुरू हो सकें। इसके अलावा उन्होंने कई दिशा निर्देश दिया। समीक्षा क्रम में विद्यालयों में साफ - सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। ई विद्यावाहिनी एप का सही से इस्तेमाल करने व ज्ञानोदय स्मार्ट क्लास संचालन को लंबित विद्यालयों में शुरू करने को कहा। मौके पर एडीपीओ शंभु दत्त मिश्रा ने कितने विद्यालय स्मार्ट क्लास संचालन को ले तैयार है। कितनों में बिजली कनेक्शन हुआ। इसकी समीक्षा की। 484 विद्यालय प्रभावित : जिले में पारा शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से 484 विद्यालय प्रभावित है। इन विद्यालयों में पठन- पाठन कार्य लगभग ठप हो गया। सदर प्रखंड में पारा शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से सबसे ज्यादा विद्यालय प्रभावित है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड में कुल 107 विद्यालय जबकि सबसे कम बसंतराय प्रखंड में कुल सात विद्यालय प्रभावित है। इन विद्यालयों में ज्यादातर अभियान विद्यालय है। जिले में पारा शिक्षकों की कुल संख्या 2241 है। जिसमें 2124 पारा शिक्षक हड़ताल पर है। जबकि 117 पारा शिक्षक अब भी विद्यालय में पठन पाठन कार्य निष्पादित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी