स्थापना दिवस पर रांची जाएंगे पारा शिक्षक

सुंदरपहाड़ी : प्रखंड पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष कमल किशोर दे की अध्यक्षता में रविवार को प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 04:54 PM (IST)
स्थापना दिवस पर रांची जाएंगे पारा शिक्षक
स्थापना दिवस पर रांची जाएंगे पारा शिक्षक

सुंदरपहाड़ी : प्रखंड पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष कमल किशोर दे की अध्यक्षता में रविवार को प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें पारा शिक्षकों ने वादाखिलाफी एवं हक व अधिकार से वंचित करने के विरोध में राज्य के स्थापना दिवस पर रांची में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। कहा कि आखिर कब तक हम लोग इस प्रकार ठगे जाते रहेंगे। अब वक्त है अपनी आवास सरकार तक पहुंचाने का। कहा कि झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर सभी पारा शिक्षक एकजुट होकर रांची पहुंचेंगे तथा मुख्यमंत्री से अपने हक एवं अधिकार की मांग की जाएगी ताकि पारा शिक्षकों की मांग पूरी हो सके। इसके लिए एकजुट होकर सभी ने राज्य स्थापना दिवस पर रांची पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर संघर्ष मोर्चा संघ के मनीष झा, उदयकांत साह, उपेंद्रनाथ राम, नीरज कुमार राम, राम प्रसाद, मनोज कुमार राम, दयानंद साह, जगदीश पहाड़िया, शीला किस्कू, नीतु कुमारी, सिमोन सोरेन, देवान मरांडी, नेश्वर पहाड़िया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी