नए साल का जश्न कौन मनाएगा, फैसला आज

नये साल का जश्न कौन मनायेगा फैसला आज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 06:51 PM (IST)
नए साल का जश्न कौन मनाएगा, फैसला आज
नए साल का जश्न कौन मनाएगा, फैसला आज

गोड्डा : 20 दिसंबर को हुए मतदान के बाद से ही प्रत्याशी से लेकर समर्थकों तक में चुनाव परिणाम को लेकर काफी उत्सुकता है। एक-एक घंटा का समय काटे नहीं कट रहा है। अब बारी लोकतंत्र के महापर्व के परिणाम आने की है। वर्ष-2019 के अंतिम पखवारे में आगामी सोमवार को दोपहर तक चुनाव परिणाम आने जा रहा है। अगले सप्ताह नये साल के जश्न में ही गुजरेगा। नये साल में किसे जश्न मनाने का मौका मिलेगा, इसका फैसला सोमवार को हो जायेगा। चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा, महागठबंधन के घटक दलों में काफी उत्साह के साथ ही बेचैनी भी दिख रही है। रविवार को भी पूरे दिन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता चुनाव परिणाम को लेकर आकलन करते ही दिखे। इसके साथ ही क्षेत्रवार लोगों जानकारी लेते दिखे। सोमवार को आनेवाले चुनाव के साथ ही विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थकों का नये साल का जश्न शुरू हो जायेगा। जिले में तीन विधानसभा सीट है। गोड्डा विधानसभा में भाजपा व राजद के बीच कांटे का मुकाबला है। यह भाजपा की सीटिग सीट है। इस सीट से जीत को लेकर दोनों दलों ने दावे किये हैं। वहीं महागामा विधानसभा में भाजपा के सीटिग विधायक व प्रत्याशी अशोक कुमार भगत और कांग्रेस की प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। यहां भी दोनों दलों की ओर जीत के दावे किये जा रहे हैं। जबकि जिले की हाट सीट पोड़ैयाहाट मे झाविमो के प्रदीप यादव को जीत का पंच मारने से रोकने के लिए भाजपा के गजाधर सिंह व झामुमो को अशोक चौधरी खड़े हैं। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। इन दलों के अलावा और किसी दल अथवा निर्दलीय प्रत्याशी के खेमे में चुनाव परिणाम के लेकर कहीं कोई गतिविधि नहीं दिख रही है। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने भी सिकटिया पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बज्रगृह में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। सोमवार को तड़के आठ बजे से वहां मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक यहां की तीनों सीटों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी