नारी अदालत में हुआ समस्याओं का समाधान

महागामा : थाना परिसर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को नारी अदालत का आयोजन किया ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 06:06 PM (IST)
नारी अदालत में हुआ समस्याओं का समाधान
नारी अदालत में हुआ समस्याओं का समाधान

महागामा : थाना परिसर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को नारी अदालत का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रंजना झा ने की। इसमें तीन मामले आए जिनमें महागामा की प्रियंका देवी की शादी बौंसी के नयागांव निवासी दीपक भगत से आठ वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों को सात वर्ष की एक पुत्री भी है। प्रियंका देवी ने पिछले सप्ताह नारी अदालत में अपने पति के विरुद्ध आवेदन दिया था। आरोप था कि उसके पति दो वर्ष से उसे न तो ससुराल लेकर जा रहे हैं और ही स्वयं ससुराल आ रहे हैं। दीपक भगत को 4 नवंबर को उपस्थित होने को कहा गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। दूसरा मामला भी महागामा का ही था। रंजन कुमार अपनी बीवी सुलों कुमारी को तीन माह पूर्व नारी अदालत से विदा करके ले गया था परंतु रंजन कुमार का कहना है कि तीन नवंबर को उसकी पत्नी कहीं चली गई। तीसरा मामला बलबड्डा थाना क्षेत्र के रजौन गांव निवासी गुलाम रसूल का था। उसने अपने बेटे मो. माजिद का विवाह छह माह पूर्व लोगाय के मो. इकबाल की बेटी बीबी हुस्नआरा से किया था। पूर्व में दोनों पति-पत्नी के बीच किसी भी तरह का वाद-विवाद नहीं हुआ था अचानक दिनांक 31-10-2018 को रात्रि के करीब 9:00 बजे अपने ससुराल से बिना किसी को कुछ बताएं घर से निकल गई। गुलाम रसूल ने लड़की के पिता को इस बारे में जानकारी दी तो लड़की के पिता ने लड़की को मायके में आ जाने की जानकारी दी। लड़की को नारी अदालत में उपस्थित करवाने के लिए गुलाम रसूल के द्वारा नारी अदालत में आज आवेदन दिया गया। इस मौके पर नारी अदालत की सदस्य ललिता जायसवाल, सूरज आदि थे।

chat bot
आपका साथी