अ‌र्द्धनग्न अवस्था में अधेड़ महिला का शव बरामद

वर्जन महिला की हत्या की गई है। मृतका के साथ दुष्कर्म की भी अंशाका है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। विनोद सिंह पुलिस निरीक्षक वर्जन महिला की हत्या की गई है। मृतका के साथ दुष्कर्म की भी अंशाका है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। विनोद सिंह पुलिस निरीक्षक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 05:56 PM (IST)
अ‌र्द्धनग्न अवस्था में अधेड़ महिला का शव बरामद
अ‌र्द्धनग्न अवस्था में अधेड़ महिला का शव बरामद

संवाद सहयोगी, पोडै़याहाट : थाना क्षेत्र के बरगच्छा हरियारी के पंचायत भवन के समीप बगीचे से पुलिस ने सिकटिया गांव की मंरागमय मंराडी (45) का शव अ‌र्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया है। प्रथम ²ष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेत और मैदान की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में बगीचे में शव को देखकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दौरान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने पुलिस को फोन से मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुवायना किया व शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के प्रयास से शव की पहचान की गई।

पुलिस ने घटना की परिजनों को घटन की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार को बड़ी बहन सोनिया मुर्मू के यहां भटौंधा गई थी। रविवार को वही रह गई थी। सोमवार को हरियारी गांव के काली मेला देखकर अपने घर जाने की बात कहकर बड़ी बेटी के यहां से निकली थी।

मृतका के पुत्र देवीलाल मुर्मू व साहेबराम मुर्मू ने आरोप लगाया है कि मां के साथ दुष्कर्म के बाद इसकी हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से न्यायिक जांच की मांग की है। मृतका मरंगमय मंराडी के शव को मोटा गमछा से गला में कसकर गांठ बांधी हुई थी। मृतका के शरीर पर घसीट कर ले जाने के निशान था।

----

वर्जन: महिला की हत्या की गई है। मृतका के साथ दुष्कर्म की भी अंशाका है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। विनोद सिंह, पुलिस निरीक्षक, पोड़ैयाहाट थाना

---------

chat bot
आपका साथी