हिमांशु के राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के अध्यक्ष बनने पर हर्ष

गोड्डा सदर प्रखंड के मोतिया निवासी हिमांशु शेखर चौधरी को राज्य खाद्य आप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:40 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:40 PM (IST)
हिमांशु के राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के अध्यक्ष बनने पर हर्ष
हिमांशु के राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के अध्यक्ष बनने पर हर्ष

जागरण संवाददाता, गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया निवासी हिमांशु शेखर चौधरी को राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर मोतिया गांव में खुशी का माहौल है। गांववासी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसके लिए बधाई दी है। हिमांशु शेखर चौधरी के स्वजनों के साथ बुधवार को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला परिषद सदस्य घनश्याम यादव, गोड्डा नगर अध्यक्ष सुधांशु शेखर, अधिवक्ता प्रकाश चंद्र चौधरी, विकास हजारी, नवीन कुमार चौधरी, निर्मल कुमार चौधरी, श्यामा कांत चौधरी ,अशोक चौधरी ,महेश कांत चौधरी, पांचू हरिजन, तिलो हरिजन, पांडव राय, उपेंद्र चौधरी, पप्पू चौधरी, पवन सिंह, बबलू चौधरी, बबली चौधरी, आनंद चौधरी, चंदन झा, पंकज झा सहित मोतिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव में मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। गोड्डा वासी हिमांशु चौधरी इसके पूर्व सूचना आयुक्त व सीएम के सलाहकार रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी