ग्रीन कार्ड की निगरानी को शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

मेहरमा प्रखंड कार्यालय मेहरमा में कोविड-19 कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों को खाद्य एवं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 04:40 PM (IST)
ग्रीन कार्ड की निगरानी को शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
ग्रीन कार्ड की निगरानी को शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

मेहरमा : प्रखंड कार्यालय मेहरमा में कोविड-19 कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से बनाए जा रहे ग्रीन कार्ड की निगरानी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

प्रतिनियुक्त शिक्षकों में रंजन कुमार सिन्हा ,सहायक शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपा एवं शैलेश कुमार ,सहायक शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजीतपुर को बाजीतपुर, सिघाड़ी, अमजोरा पिरोजपुर, सुखाड़ी, सॉरीचकला डोय, सीमानपुर व बलबड्डा को जिम्मेदारी दी गई है। रंजीत कुमार सिन्हा, सहायक शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमडांड़ एवं रजनीश आनंद, सहायक शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगात खुटहरी को मेहरमा, शंकरपुर, सुरनी, इटहरी, लकड़मारा, अमोर, छोटा बड़ा मानगढ़ एवं कसबा का दायित्व मिला है। जबकि निर्मल चंद्र मंडल, सहायक शिक्षक मध्य विद्यालय कसबा एवं शारदा प्रसाद सिंह सहायक शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरीपुर उर्दू को मालप्ररतापुर, ढोढ़ा, तुलारामभुस्का, धनकुड़िया, मड़पा, गजंडा, एवं मधुरा पंचायत का दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने वशिष्ठ पासवान, सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी मेहरमा से शाम 4 बजे तक दैनिक प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा दैनिक समेकित प्रतिवेदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मेहरमा को भी 5 बजे तक देने के लिए कहा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने बताया कि विभिन्न पंचायतों में बनाए जा रहे खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार द्वारा ग्रीन कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसे समय पर पूरा करना है। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु विभिन्न पंचायतों में प्रतिनियुक्त प्रधानाध्यापक अथवा शिक्षकगण एवं सेविका के कार्यों का प्रखंड स्तर से प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा मॉनीटरिग किए जाने की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

chat bot
आपका साथी