निकरा परियोजना से किसानों में आई समृद्धि

कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के तत्वाधान में निकरा परियोजना अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के भेलवा(गढ़ी) गांव में निकरा परियोजना की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के नोएडा से आए गा्रमीण विकास ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी शिवशंकर सिंह की अध्यक्षता में निकरा परियोजना की समीक्षा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:36 PM (IST)
निकरा परियोजना से किसानों में आई समृद्धि
निकरा परियोजना से किसानों में आई समृद्धि

संस,गोड्डा : कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के तत्वाधान में निकरा परियोजना अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के भेलवा(गढ़ी) गांव में निकरा परियोजना की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के नोएडा से आए गा्रमीण विकास ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी शिवशंकर सिंह की अध्यक्षता में निकरा परियोजना की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान अमृत लाल सिंह ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवशंकर सिंह, आंचलिक कार्यक्रम प्रबंधक बीके सहाय, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉ. रविशंकर का स्वागत किया। कार्यक्रम में पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. सूर्यभूषण ने निकरा परियोजना की सफल भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी शिवशंकर सिंह ने कहा कि निकरा परियोजना से किसानों में समृद्धि आई है। परियोजना के संबंध में कहा कि गांव में फसल, सब्जियों की विभिन्न प्रजातियों का वैज्ञानिक विधियों से सतत तथा सांगठनिक रूप से खेती करने से किसान की आय में वृद्धि होने से ग्रामीणों एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में विकास हो रहा है। निकरा परियोजना की सहायता से पत्तागोभी की उन्नत प्रजाति दिशा, ब्रोकली की उन्नत प्रजाति फिएस्टा की अच्छी खेती होने से निश्चित तौर पर किसानों को बाजार में अच्छा मूल्य मिलेगा और जीवन स्तर ऊंचा होगा। आंचलिक कार्यक्रम प्रबंधक बीके सहाय ने कहा कि गांव में निकरा परियोजना के अन्तर्गत कुआं बनने से पानी का अच्छा साधन हो गया है। इसके विविधिकरण से गेहूं की प्रजाति सबौर निर्जल, धान की प्रजाति सहभागी की अच्छी उपज मिल रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविशंकर ने भेलवा गांव के विकास के लिए गांव में चल रही विभिन्न परियोजनाओं निकरा, आईडब्लूएमएस, वीएमआरसी. दीदीबाड़ी योजना का उल्लेख किया। उन्होंने गांव के विकास में आईसीएआर, क्रीड़ा, केवीके, नाबार्ड, आत्मा, व‌र्ल्ड विजन की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। प्रगतिशील किसान अमृतलाल सिंह तथा राम प्रसाद सिंह ने निकरा परियोजना से सम्बन्धित कृषि अनुभवों को साझा किया। ग्रामीणों के द्वारा मुख्य अतिथि शिवशंकर सिंह तथा सभी अधिकारियों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान ब्रोकली, पत्तागोभी, आलू, सरसों, गेंहू तथा निकरा परियोजना के तहत बनाए गए रिग कुंआ का निरीक्षण किया। मौके पर डॉ. हेमन्त कुमार चौरसिया, डॉ. रितेश दुबे, प्रगतिशील किसान शशिलाल सिंह, शिबू सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, लोहा सिंह, बसंती देवी, पूर्णिमा सिंह, सुखिया देवी समेत 55 किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी