चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, 20 को मतदान

चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर 20 को मतदान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:14 AM (IST)
चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, 20 को मतदान
चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, 20 को मतदान

संवाद सहयोगी, गोड्डा : जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता व स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो गया है। यहां से अब जो पार्टी तीनों विधानसभा में अपनी हवा को बनाने में कामयाब होती है, वो बेहतर स्थिति में रहेगी। चुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान को अब मात्र 8 दिन शेष रह गये हैं। जबकि 18 दिसंबर की शाम प्रचार थम जायेगा। जिले में तीन विधानसभा सीट गोड्डा, महागामा व पोड़ैयाहाट था। जहां गोड्डा व महागामा के भाजपा व महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि पोड़ैयाहाट में झाविमो, भाजपा व झामुमो के बीच मुकाबला होने के आसार हैं। तीनों सीट पर अन्य दल व निर्दलीय भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की जुगत में है। चुनाव प्रचार में भी गोड्डा व महागामा सीट पर भाजपा व महागठबंधन का ज्यादा जोर दिख रहा है। बांकी दलों की ओर से प्रचार प्रसार की कवायद की जा रही है।

वहीं पोड़ैयाहाट में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। अगले पांच दिन चुनाव प्रचार के रह गये हैं। इस दौरान भाजपा, महागठबंधन व झाविमो के कई राष्ट्रीय नेता व स्टार प्रचारक आने हैं। जिसमें सबसे ज्यादा स्टार प्रचार की सूची में भाजपा से है इसके बाद कांग्रेस से है। जबकि झामुमो से गुरूजी व हेमंत सोरेन के नाम है। झाविमो से बाबुलाल मरांडी आ सकते हैं। जबकि राजद के तेजस्वी यादव के प्रचार में आने की संभावना है। इधर जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं मतदाता भी पूरी खामोश है, सुन सबकी रहे है लेकिन कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। अलबत्ता सभी प्रत्याशी को आश्वासन दे रहे हैं कि वे उन्हीं के साथ है। इस बार दलों के प्रत्याशी अन्य प्रचार के साथ ही सोशल मिडिया व जनसंपर्क पर ज्यादा फोकस कर रहे है। जबकि प्रचार के अंतिम पांच दिन सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में हवा बनाने जुट गये हैं। बहरहाल हार-जीत का फैसला तो 23 दिसंबर को ही होना है। यहां इस बार तीनों सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी