केंद्र की नीतियां जन विरोधी : बबीता

संस गोड्डा संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:28 PM (IST)
केंद्र की नीतियां जन विरोधी : बबीता
केंद्र की नीतियां जन विरोधी : बबीता

संस, गोड्डा : संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर धरना देकर सरकार की नीतियों पर विरोध दर्ज किया गया। इसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, रसोइया, संयोजिका सहित अन्य कर्मियों की ओर से सामूहिक रूप से धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता सीटू की जिलाध्यक्ष बबीता आनंद ने की। सीटू जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जन विरोधी है। देश के किसान, मजदूर, कर्मचारी सहित बेरोजगार नौजवानों को मोदी सरकार से कोई मोह भंग हो रहा है। इस दौरान एक्टू नेता अरुण सहाय ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज पूरे देश के मजदूर, किसान सड़क पर उतरने को बाध्य हैं। केंद्र सरकार बैंक, रेलवे, कोयला, इस्पात सहित अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों को एक एक कर पूंजिपतियों के हाथें में बेच रही है। किसानों को भी पूंजिपितयों पर निर्भर रहने के लिए भी तीन काला कानून बना दिया गया है। इससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य में मंडियों में अपने उत्पाद बेचने के अधिकार से वंचित होना पड़ेगा। पूंजिपतियों को लाख टन अनाज के भंडारन की छूट मिल जाएगी। देश के बैंक सहित अनेक सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण किया गया है। इसे फिर से सेठ- साहूकारों को सौंपने की तैयारी हो रही है। अगर आंदोलन नहीं किया जायेगा देश के नागरिकों को तबाही का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा सीटू के महामंत्री उमेश प्रसाद मिश्र, सुशीला हांसदा, आंगनबाड़ी के महामंत्री सावित्री सोरेन, सीटू नेता पंकज झा, मीनू मुर्मू , एक्टू नेता मनोज कुशवाहा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी