पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती पर पौधे का वितरण

ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में बोआरीजोर प्रखंड के ग्राम-गोढि़या में मिसाइल मैन भारत रत्न एवं भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 08:56 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 05:12 AM (IST)
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती पर पौधे का वितरण
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती पर पौधे का वितरण

संस, गोड्डा : ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में बोआरीजोर प्रखंड के ग्राम-गोढि़या में मिसाइल मैन, भारत रत्न एवं भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की 89वीं जयन्ती के अवसर पर महिला किसान दिवस एवं किसान गोष्ठी, मृदा स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंचायत लीलातरी-2 के मुखिया प्रतिनिधि नरेश कोड़ा ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया। मुखिया प्रतिनिधि नरेश कोड़ा ने डॉ. कलाम जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. कलाम का जन्म रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 को एक गरीब परिवार में हुआ था। कलाम जी भारत के महान विज्ञानी थे, उन्होंने अपने अथक परिश्रम से मिसाइलों को आविष्कार करके भारत को सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कला, विज्ञान, चिकित्सा, राजनीति तथा खेल के क्षेत्र में भारत की बेटियों ने पूरे विश्व में परचम लहराया है। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रितेश दुबे ने महिला किसानों को बताया कि महिलाएं घर के काम करने के साथ-साथ कृषि में भी अपना योगदान देती हैं। महिला किसानों को मिट्टी जांच कराने के लिए नमूना लेने की विस्तृत जानकारी दी गई। सस्य वैज्ञानिक डॉ.अमितेश कुमार सिंह ने धान व उर्द में खर-पतवार नियंत्रण, रोग एवं कीट प्रबंधन पर चर्चा की। महिलाओं को पोषण सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरी पत्तेदार सब्जिया प्रतिदिन वयस्क महिलाओं के लिए 100 ग्राम, वयस्क पुरुषों के लिए 40 ग्राम, स्कूल न जान वाले बालकों के लिए (4-6 वर्ष) 50 ग्राम और 10 वर्ष से अधिक उम्र वाले बालक-बालिकाओं के लिए 50 ग्राम प्रतिदिन आवश्यक है। हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम, बीटा कैरोटिन एवं विटामिन सी काफी मात्रा में पाये जाते हैं। रोज खानेवाले भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन एनीमिया को रोकने में सहायक होता है एवं स्वास्थ के लिए लाभदायक भी होता है। कार्यक्रम के अन्त में सभी महिला किसानों को अमरूद का पौधा वितरित किया गया। ममता देवी, मीरा देवी, मकु सोरेन, मरांगमय टुडू, पूजा कुमारी, होपनमय बास्की, रंजीत मुर्मू, फेकन ठाकुर, चन्द्रशेखर समेत 70 महिला-पुरूष किसान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

chat bot
आपका साथी