बीडीओ ने क्षेत्र की गतिविधियों का लिया जायजा

बीडीओ ने क्षेत्र की गतिविधियों का लिया जायजा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:37 AM (IST)
बीडीओ ने क्षेत्र की गतिविधियों का लिया जायजा
बीडीओ ने क्षेत्र की गतिविधियों का लिया जायजा

मेहरमा : रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव व अंचलाधिकारी खगेन महतो ने मेहरमा थाना परिसर में घंटों बैठकर पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की गतिविधि का जायजा लिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव ने ईद उल नबी (बारावफात) पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को ले विभिन्न जगह भेजे गए पुलिस पदाधिकारियों से सारी गतिविधि की भी जानकारी ली। सभी स्थानों से खैरियत रिपोर्ट ठीक-ठाक बताई गई। वहीं थाना प्रभारी ललित कुमार पांडे एवं सहायक कर्मी को यह निर्देश दिया गया कि वर्तमान समय में आचार संहिता भी लागू है, ऐसे में पूरे क्षेत्र पर पैनी निगाह रखी जाए । उन्होंने बनाए गए चेक नाका पर भी विशेष निगाह रखने की बात कही। इस अवसर पर एसएसटी के मोहम्मद मूसा अली, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के अलावे अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। सूचना प्रेषण तक क्षेत्र में शांति व्यवस्था की खबर है।

chat bot
आपका साथी