जलसंरक्षण के लिए आगे आएं मुखिया : बीडीओ

गोड्डा गांवों में बरसात के दौरान जल संरक्षण के लिए पंचायत स्तर पर मुखिया को अहम जिम्मेदा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 07:47 PM (IST)
जलसंरक्षण के लिए आगे आएं मुखिया : बीडीओ
जलसंरक्षण के लिए आगे आएं मुखिया : बीडीओ

गोड्डा : गांवों में बरसात के दौरान जल संरक्षण के लिए पंचायत स्तर पर मुखिया को अहम जिम्मेदारी दी गई है। मुखिया को अब जल संरक्षण के लिए आगे आने की जरूरत है। उक्त बातें पोड़ैयाहाट बीडीओ कंचन सिंह ने कही। वे शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला में बोल रहीं थीं।

उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर बीते 2 से 15 अक्टूबर तक जिले में जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पोड़ैयाहाट प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं जल सहिया के साथ आयोजित कार्यशाला में जलसंरक्षण को बेहतर करने पर बल दिया गया। साथ ही हर घर में जल की सुविधा को पहुंचाने के लिए कार्य योजना बनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा हुई। मौके पर कार्यशाला में जिले की जल मिशन टीम से एके गौरांग, नरोत्तम कुमार, कनीय अभियंता विक्की सिंह, यूनिसेफ के अनूप कुमार मोदी सहित सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं जल सहिया ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी