बसंतराय गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली

बसंतराय : बुधवार सुबह हुए गोलीकांड के 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत गया। बावजूद पुलिस के हाथ अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 04:08 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 04:08 PM (IST)
बसंतराय गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली
बसंतराय गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली

बसंतराय : बुधवार सुबह हुए गोलीकांड के 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत गया। बावजूद पुलिस के हाथ अब भी खाली है। मामले में बसंतराय पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। रात व गुरुवार सुबह भी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी को ले कई जगह छापेमारी की। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे। क्षेत्र में जिस बात को ले चर्चा का बाजार गर्म है वह दिन दोपहर इस तरह की घटना को अंजाम देने को ले हैं। लोगों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर 12 बजे अपराधियों ने प्ला¨नग के साथ घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस के सामने यह समस्या है कि घटना के समय आस -पास लोग थे। लेकिन कोई इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रहा है। घटना की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना के बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। गुरुवार को भी स्थिति वहीं बनी हुई है। आस - पड़ोस के लोगों का कहना है कि उन लोगों ने घटना को अंजाम देने वालों को नहीं देखा। उन्हें गोली की पहली आवाज पटाखे की तरह लगी। बहरहाल पुलिस मामले की सभी ¨बदुओं पर जांच कर रही है। गुरुवार सुबह मो. साहिर का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सौंपा गया। जिसके बाद शव को पैतृक आवास लाया गया। परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। उल्लेखनीय हो कि बुधवार को दोपहर मो. साहिर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी थी। मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी